मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बवाल.….


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बवाल मचा हुआ है. बिहार की विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग पर गरीब और वंचित मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगा रही है.

मतदाता सूची के विशेष रिवीजन को लेकर विपक्ष का चुनाव आयोग और भाजपा से तकरार जारी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर आशंका जता चुकी है और इसे बैक डोर से एनआरसी लागू करने का आरोप लगाया है.

सूत्रों का कहना है कि इस बार ममता बनर्जी की आशंका सच होने जा रही है. बिहार के बाद चुनाव आयोग की नजर बंगाल पर है. पश्चिम बंगाल में भी ‘बिहार मॉडल’ पर सूची का सत्यापन किया जाएगा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]