झारखंड में भारी बारिश का कहर……

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने शनिवार (28 जून) को यह जानकारी दी.राजधानी रांची में रविवार (29 जून) सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और दिन चढ़ने के साथ बारिश तेज होने की आशंका है. IMD की रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने के कारण बारिश होगी. IMD ने 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]