थाना महराजगंज पुलिस द्वारा धर्मपरिवर्तन कराने वाले 05 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर।

थाना महराजगंज पुलिस द्वारा धर्मपरिवर्तन कराने वाले 05 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मुरलीधर मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनाकं-22.06.2024 को ग्राम केवटली मे हिन्दू धर्म की निन्दा तथा ईसाई धर्म मे परिवर्तन कराने की सूचना वादी मुकदमा राकेश सिंह द्वारा की गयी जिस पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-107/25 धारा 299/196 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत कर 1. गुलाब चन्द्र पुत्र राम करन निवासी ग्राम केवटली थाना -महराजगंज, जनपद-जौनपुर (पास्टर) 2. सदीप कुमार पुत्र रामलखन तरसाव थाना सुजानगंज जौनपुर 3.राम अनुज पुत्र पारसनाथ निवासी इंलिशिया थाना मछलीशहर जौनपुर 4. राजेश कुमार पुत्र शेषनाथ निवासी ग्राम केवटली थाना महराजगंज जौनपुर 5. सुनील कुमार पुत्र कालू राम निवासी पराही थाना मछली शहर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.गुलाब चन्द्र पुत्र राम करन निवासी ग्राम केवटली थाना महराजगंज, जनपद-जौनपुर( पास्टर )
2.सदीप कुमार पुत्र रामलखन तरसाव थाना सुजानगंज जौनपुर।
3.राम अनुज पुत्र पारसनाथ निवासी इंलिशिया थाना मछलीशहर जौनपुर।
4.राजेश कुमार पुत्र शेषनाथ निवासी ग्राम केवटली थाना महराजगंज जौनपुर।
5.सुनील कुमार पुत्र कालू राम निवासी पराही थाना मछली शहर जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
1.बाईबिल 10 अदद, पाकेट बुक 19 अदद, अन्य ईसाई धर्म परिवर्त से सम्बन्धित साहित्य पुस्तके 74 अदद, 124 फोटो ग्राफ सहित एल्बम 01 अदद

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1उ0 नि0 मुरलीधर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 मनोज गौड़, का0 आस्तुक यादव, का0 रोहित सिंह, विकास कुमार थाना महराजंगज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]