इस्राइली सेना ने वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी…..

इस्राइली सेना ने ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी।इइसके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह इस्राइल ने ईरान के अराक हैवी वॉटर परमाणु रिएक्टर पर हमला किया। हालांकि हमले से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किसी भी तरह का विकिरण खतरा नहीं है। रिएक्टर को खाली करा लिया गया और नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले इस्राइल ने चेतावनी दी थी कि वह परमाणु रिएक्टर पर हमला करेगा।
इसके जवाब में ईरान ने दक्षिण इस्राइल में सोरोका अस्पताल पर हमला किया। बीरशेबा में अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को अलग-अलग इलाकों में काफी नुकसान हुआ है और हमले में लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह 10 लाख लोगों को सेवाएं प्रदान करता है।
सके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ।
