जफराबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद हथौड़ा व एक अदद राड बरामद किया गया
दिनांक- 15.06.2025, थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-15.06.2025 को थाना जफराबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद हथौड़ा व एक अदद राड बरामद किया गया ।

थाना-जफराबाद
हत्या की घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद हथौड़ा व एक अदद राड बरामद किया गया।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-25.05.2025 को थाना जफराबाद अंतर्गत नेवादा हाइवे के पास 1.लालजी भैया पुत्र देउराम, यादवीर पुत्र लालजी, 3.गुड्डू पुत्र लालजी नि0गण मोहम्मदपुर कांध को हथौड़ा व राड से मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतक के परिजन के तहरीर पर मु0अ0सं0-122/25 धारा-103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 15.06.2025 को प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त प्रिन्स निषाद पुत्र सुजीत निषाद निषाद निवासी तुसौरी थाना केराकत जौनपुर व सौरभ बिन्द पुत्र पन्नालाल निवासी बुमकहां थाना सरपतहा जौनपुर को रेलवे ब्रिज के नीचे ग्राम महरुपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर ग्राम नेवादा से घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा व एक राड बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पुरानी जमीन के विवाद व मुकदमे बाजी व महिलाओं से दुर्व्यवहार को लेकर गुस्से में आकर यह घटना कारित की गयी।
आपराधिक इतिहास-
प्रिन्स निषाद पुत्र सुजीत निषाद निषाद निवासी तुसौरी थाना केराकत जौनपुर
मु0अ0सं0-122/25 धारा-103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर
मु0अ0सं0-103/2021 धारा-323/34/354/504/506 भादवि0 थाना केराकत जौनपुर।
सौरभ बिन्द पुत्र पन्नालाल निवासी बुमकहां थाना सरपतहा जौनपुर
मु0अ0सं0-122/25 धारा-103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.प्रिन्स निषाद पुत्र सुजीत निषाद निषाद निवासी तुसौरी थाना केराकत जौनपुर।
सौरभ बिन्द पुत्र पन्नालाल निवासी बुमकहां थाना सरपतहा जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक आलाकत्ल हथौड़ा
2.एक आलाकत्ल राड
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 संजय कुमार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 विपुल राय थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 रामअवतार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
4.म0का0 उपासना सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
5.का0 प्रदीप कुमार यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
