आज से खुला ओसवाल पंप्स IPO का सब्सक्रिप्शन…….

ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।ये आईपीओ 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।इस आईपीओ का प्राइस बैंड 584 रुपये से 614 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 24 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।ओसवाल पंप्स आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 71 रुपये तक पहुंच गया है। यह 685 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹614 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹685 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 11.56% का फायदा हो सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]