इजरायल को देश पर हमले के लिए ‘कड़ी सजा’ मिलेगी…….

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल को देश पर हमले के लिए ‘कड़ी सजा’ मिलेगी। खामेनेई ने सरकारी समाचार एजेंसी इरना पर एक बयान जारी किया है। इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता द्वारा पुष्टि की गई कि हमले में शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं।खामेनेई ने कहा, ‘इजरायल ने हमारे प्यारे देश में अपराध के लिए अपना दुष्ट और खून से सना हाथ खोल दिया है। ईरान के घरों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर किया है।’इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु संयंत्र और सैन्य स्थलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। ईरान की राजधानी में शुक्रवार सुबह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा है कि इस ऑपरेशन के बाद तेहरान की ओर से जवाबी कार्रवाई संभव है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]