सोने की कीमतों में जोरदार तेजी…..

इजरायल और ईरान में सैन्य संघर्ष बढ़ने से सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स में 1900 रुपये की तेजी आई है, और 1.93% के साथ ओपन हुआ है।इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इसके बाद मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है। उधर ईरान ने इजरायल को इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आने से अब सर्राफा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, सर्राफा मार्केट के रेट IBJA की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे अपडेट होंगे।
