इजरायल ने ईरान पर कर दिया बहुत बड़ा हमला……

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायली वायुसेना ने राजधानी तेहरान में कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि स्ट्राइक किन स्थानों पर की गई है। इधर, अमेरिका के अधिकारियों ने साफ किया है कि इस हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है।गुरुवार को इजरायल की वायु सेना ने दर्जनों स्ट्राइक की है, जिसमें ईरान की मिसाइल और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। गुरुवार रात को ही पूरे इजरायल में सायरन बजा। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्स ने पूरे देश में स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी लागू कर दी है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर इजरायल का हमला हो सकता है। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं से कहा, ”मैं यह नहीं कहना चाहता कि यह आसन्न है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हो सकता है।” ट्रंप ने चिंता जताई कि अगर ईरान समझौते पर बातचीत नहीं करता है, तो पश्चिम एशिया में ”बड़े पैमाने पर संघर्ष” छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से समझौता करने का आग्रह करते रहेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]