अहमदाबाद प्लेन हादसे की जांच करेगी AAIB…….

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो करेगी। जांच में ब्रिटेन और अमेरिकी एजेंसियों की भी मदद ली जा सकती है।विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग की तरफ से दुर्घटना की अपने स्तर पर अलग से जांच कराए जाने की संभावना है। वैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी बता रहे हैं कि एएआईबी की जांच में भी बोइंग की मदद ली जाएगी। पूरी जांच की रिपोर्ट आने में छह से नौ महीने का समय लग सकता है.नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में अहमदाबाद-लंदन उड़ान संख्या एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के 30 मिनट के भीतर यह फैसला हो गया था कि इसकी जांच एएआईबी करेगी और कुछ ही देर बाद एएआईबी के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने की तैयारी भी हो गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]