थाना बदलापुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक ट्रक से साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना बदलापुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक ट्रक से साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
दिनांक-11.06.2025 को थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा देवरामपुर में सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि समय लगभग 20.10 बजे खुटहन की तरफ से एक ट्रक आती दिखाई पड़ी। पुलिस चेकिंग देख आ रही ट्रक कुछ दूर पहले रुकने लगी तथा ट्रक में से तीन व्यक्ति उतरकर खेत की तरफ भागने लगे कि अपराधी होने के संदेह पर शीघ्रता से मय हमराहियान के ट्रक के पास पहुंच कर शीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया किन्तु तीन व्यक्ति दूरी और अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम नूरआलम पुत्र हबीब अहमद निवासी ग्राम पितईपुर थाना मान्धाता जिला प्रतापगण बताया जामा तलाशी से एक मोबाइल नकदी तथा ड्राइवरी लाइसेंस बरामद हुआ। भागे हुए व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो 1.शाहरूख पुत्र अज्ञात निवासी जेल रोड के पास सई नदी के पास शहर से बाहर जिला प्रतापगढ़ 2.जैनुल पुत्र अज्ञात निवासी परशुरामपुर थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़ तथा 3. गुफरान पुत्र अज्ञात निवासी जेल रोड के पास सई नदी के पास शहर से बाहर जिला प्रतापगढ़ बताया ट्रक का कागजात तलब किया गया तो दिखाने में असमर्थ था। पूछने पर बताया कि यह ट्रक हम चारों लोग मिलकर प्रयागराज रोड जिला अयोध्या के एक ढाबे से चोरी किये है। जिसे बेचने के लिये ले जा रहे थे। जांच से पता चला कि उपरोक्त ट्रक थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या के मु0अ0सं0-376/2025 धारा-303(2) बीएनएस की चोरी की घटना से सम्बन्धित है। बरामदशुदा ट्रक नं0 UP42 BT8300 पुलिस कब्जा मे लिया गया। सम्बन्धित थाने को उचित माध्यम सूचित किया गया।
सम्बन्धित मुकदमाः-
मु0अ0सं0-376/2025 धारा-303(2) बीएनएस थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या।
बरामदगी विवरण-
मद एक अदद ट्रक नं0 UP42 BT8300
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, थाना बदलापुर जौनपुर।
2.हे0का0 पुष्पेश पाण्डेय, थाना बदलापुर जौनपुर।
3.हे0का0 पिकेश कुमार सिंह, थाना बदलापुर जौनपुर।
4.पीआरवी कर्मचारीगण हे0का0 संजीव कुमार व का0 प्रदीप यादव।
