मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया वापस लौट रहा……

मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया वापस लौट रहा है। फ्लाइटराडार 24 के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 ने आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ाने भरने के बाद अब यह विमान वापस मुंबई लौट रहा है।ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने इस विमान को वापस लौटाया है। इसके साथ ही कई विमानों का रूट भी डायवर्ट किया है। बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) कुल 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा था। यह विमान करीब 11 साल पुराना था। इस हादसे में विमान में सवार एक शख्स जिंदा बच गया जबकि विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिस मेडिकल कॉलेज कैंपस में यह विमान गिरा वहां भी बड़े पैमाने तबाही हुई है। मरने वालों में एमबीबीएस के चार छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल है।
