थाना खेतासराय पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से तमन्चा कारतूस व मोटरसाईकिल बरामद
थाना खेतासराय पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से तमन्चा कारतूस व मोटरसाईकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी मानीकला मय हमराह द्वारा सोंगर बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही थी, कि तभी 01 संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आज़मगढ़ की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ने चौकी प्रभारी के उपर मोटरसाइकिल चढाने का प्रयास किया गया, और तेज गति से मोटर साइकिल चलाकर मानीकला की तरफ भागने लगा। चौकी प्रभारी मय हमराह द्वारा उसका पीछा करते हुए सूचना से थानाध्यक्ष खेतासराय को जरिये दूरभाष अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष मय हमराह सरायख्वाजा बॉर्डर से भुडकुडहा गाँव होते हुए मानीकला की तरफ बढे की नियाज स्कूल से करीब 200 मीटर पहले संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार ने अपने को दोनों ओर से घिरा देखकर नवीन प्लाट के रास्ते की ओर अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागा की अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा गया तो उसने तमन्चे से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा पुनः चेतावनी दी गई तो उसने फिर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। नाम/पता पूछने पर उक्त ने अपना नाम मनीष यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु पीएचसी सोंधी खेतासराय में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है।
नाम/पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मनीष यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
बरामदी का विवरण-
1-एक तमन्चा .315 बोर मय दो खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस
2-एक मोटर साईकल सुपर स्पलेण्डर जिस पर UP45K5933 नम्बर प्लेट लगा हैं।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1.मु0अ0सं0-51/2023 धारा 323/506 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-242/2024 धारा 392/411/120बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-287/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-102/25 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष रामाश्रय राय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2-उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी मानीकलां थाना खेतासराय, जौनपुर।
3-हे0का0 राजकुमार यादव, का0 दिनेश यादव, का0 अमरजीत कुमार, का0 बृजेश मिश्रा, का0 शुभम त्यागी, का0 विनोद कुमार प्रजापति, का0 अनिल यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
