थाना मडियाहूँ पुलिस द्वारा चोरी की 06 फ्रीज के साथ वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना मडियाहूँ, जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 31.05.2025 को थाना मडियाहूँ पुलिस द्वारा चोरी की 06 फ्रीज के साथ वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 29.05.2025 को वादी परमजीत सिंह पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी मिश्राना थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर के लिखित प्रा0पत्र बाबत भिन्न-भिन्न दिनांक को कस्बा मडियाहूँ में स्थित गोदान से 1.शराफत अली उर्फ राजा पुत्र मोसीन 2.रईस अहमद (बाबु) पुत्र मोहीन निवासीगण महतवाना थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर द्वारा वादी का फ्रीज चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/25 धारा 306 बी.एन.एस. विरूद्ध शराफत अली उर्फ राजा आदि के पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 31.05.2025 को उ0नि0 कविन्द्रनाथ राय मय हमराह के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 209/25 धारा 306 बी.एन.एस. से सम्बन्धित चोरी हुए फ्रीज को अभियुक्त शराफत अली उर्फ राजा पुत्र मोसीन निवासी महतवाना थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर के कब्जे से बरामद कर समय करीब 07.45 बजे चुटका माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 209/25 धारा 306 बी.एन.एस. थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरणः-
1. 06 फ्रीज।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शराफत अली उर्फ राजा पुत्र मोसीन निवासी महतवाना थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र.नि. तेजबहादुर सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2. उ.नि. कविन्द्रनाथ राय थाना मडियाहूं, जौनपुर।
3. हे.का. श्रीप्रकाश तिवारी, हे.का. अनुज प्रताप सिंह थाना मडियाहूँ,जौनपुर।
4. का.अजय सिंह का.सुशील गुप्ता थाना मडियाहूँ,जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]