24 घण्टे के अन्दर चोरी गये सामान सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 31.05.2025 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर चोरी गये सामान सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.05.2025 को वादी मुकदमा श्री मनोज कुमार पुत्र दीपचन्द मोदनवाल निवासी उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज थाना केराकत जनपद जौनपुर के लिखित प्रा0पत्र बाबत दिनाँक 19/05/2025 को रामपुर बाजार में स्थित दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा वादी का कमल हाईड्रोलिक जयमाल सेट चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2025 धारा 305(a) BNS विरूद्ध 1.अज्ञात चोर के पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 30.05.2025 को उ0नि0 रामचन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 रामनरायण गिरी ,का0 अनिल यादव, का0 पियूष सिंह के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 115/2025 धारा 305(a) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. बृजेश कुमार पुत्र स्व0 कमलेश निवासी ग्राम निशान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2. मंगल पुत्र अशोक निवासी ग्राम निशान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को चोरी हुए हाईड्रोलिक कमल (जयमाल सेट) के साथ समय करीब 23.31 बजे गजना रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. बृजेश कुमार पुत्र स्व0 कमलेश निवासी ग्राम निशान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. मंगल पुत्र अशोक निवासी ग्राम निशान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-115/2025 धारा 305 (a) ,317(2) BNS थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

बरामदगी का विवरणः-
1. हाईड्रोलिक कमल (जयमाल सेट)

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री रामचन्द्र सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री रामनरायण गिरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 पियूष सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4. का0 अनिल यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]