श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र व दीवाल घड़ी भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई
दिनांक 31.05.2025
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र व दीवाल घड़ी भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई-

आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 04 पुलिसकर्मी ( 02 उपनिरीक्षक, 01 उर्दू अनुवादक, 01 फायर मैन) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया।

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, श्री अनुपम सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची–
1. उ0नि0 संतोष कुमार शुक्ला,
2. म0उ0नि0 शिवकुमारी
3. उर्दू अनुवादक मो0 असलम
4. ली0 फायर मैन अशोक कुमार
