थाना जलालपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-30.05.2025 को थाना जलालपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दि0-23.05.2025 रात को समय 01.00 बजे पीड़िता को अनिल पुत्र जिउत निवासी परसरा पो0 बंजरवा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी द्वारा वादिनी की लड़की को रात में मिलने के लिये बुलाया तथा वादिनी की नीद खुल गयी तो अपनी लड़की को ढूढते हुए उसके पास पहुंची तो देखी कि अनिल वादिनी की लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तथा लड़की को छोड़कर मौके से भाग गया। जिसके आधार पर मु0अ0सं0-164/25 धारा 75 बीएनएस व 7 / 8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक-30.05.2025 को उ0नि0 जयदीप मय हमराह कर्मधीर पाल व देवानन्द के द्वारा 01 वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जिउत निवासी परसरा पोस्ट बंजरवा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मै कभी कभी अपने मामा के यहां आता जाता हूं। लड़की मुझसे गांव में मिलती तो कभी कभी बात हो जाती थी। दिनांक-23.05.2025 को शाम को लड़की मुझसे मिली थी तो हम लोग दुकान पर गए थे और ठंडा पिये थे। इसके बाद दुकान के पास खड़ा होकर विदेशी मामा से काम धाम के सिलसिले में बात कर रहा था। फिर उसकी माँ आई और लड़की को गाली देते हुए घर चली गई। मै अपने मामा के बगल वाले खेत में चारपाई पर सोया था तो लड़की मेरे पास रात में आई थी और मेरे पास सो गई थी। लड़की की मर्जी से मैने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया था।

आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-164/25 धारा 75 बीएनएस व 7 / 8 पास्को एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अनिल कुमार पुत्र जिउत निवासी परसरा पोस्ट बंजरवा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 जयदीप चौकी प्रभारी पराऊगंज थाना जलालपुर जौनपुर
2.का0 कर्मधीर पाल थाना जलालपुर जौनपुर
3.का0 देवानन्द थाना जलालपुर जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]