थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी (नगर) जौनपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के मार्गदर्शन में उ0नि0 उमेशचन्द्र पाण्डेय व उ0नि0मनोज कुमार मय हमराही कर्मचारीगण के ग्राम भूलेमऊ से मुअ0सं0-116/25 धारा 132/191(2)-बीएनएस पंजीकृत होने की बात को लेकर आमदा फसाद होने पर शान्ति व्यवस्था भंग होने के दृष्टिगत 1. विष्णु यादव पुत्र बडेलाल निवासी भूलेमऊ थाना जफराबाद जौनपुर निवारक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 170/126/135बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया तथा बाला बाला ग्राम हौज मे परिवारिक विवाद को लेकर आपस में विवाद करने वाले 1. शनी पुत्र हरीवंश चौहान निवासी हौज थाना जफराबाद जौनपुर व को वाद विवाद तथा आमदा फसाद पर उतारू होने की दशा मे शान्ति व्यवस्था भंग होने के दृष्टगत अन्तर्गत धारा 170/126/135बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय पेशी हेतु भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण-
1.शनी चौहान पुत्र हरीवंश चौहान निवासी हौज थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 25 वर्ष
2.विष्णु यादव पुत्र बडेलाल निवासी भूलेमऊ थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 22 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—-
1.उ0नि0 उमेशचन्द्र पाण्डेय थाना जफराबाद जौनपुर
2.उ0नि0मनोज कुमार राय थाना जफराबाद जौनपुर
3.हे0का0जितेन्द्र सिंह यादव थाना जफराबाद जौनपुर
4.का0अखिलेश यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
