पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को आजीवन कठोर कारावास तथा 50,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक-02.05.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट (अनन्य), जौनपुर द्वारा धारा-376(3) भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को आजीवन कठोर कारावास तथा 50,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है, विवरण निम्नवत हैः-
थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-188/20 धारा-376(3) भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त राहुल यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी चांदपुर थाना सुजानगंज जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कठोर कारावास तथा 50,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है।
