पहलगाम हमले के बाद पहली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कल

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है।
पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की 23 अप्रैल को बैठक हुई थी और उसने आतंकी हमले की निंदा की थी।
सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने सहित कई उपायों की घोषणा की थी। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करने, छह दशक से अधिक पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करने की घोषणा की।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “सरकार हमेशा चर्चा में विश्वास रखती है और सही समय आने पर इसमें कोई आपत्ति नहीं है। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जब भी सदन में किसी विषय पर चर्चा की मांग की गई, हमने उस पर चर्चा की। आज सदन में चर्चा से ज्यादा ऐ
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर कहा, “विपक्ष की अपनी मांग है, मुझे लगता है कि सरकार सही समय आने पर सही फैसला लेगी। मुझे लगता है कि कार्रवाई सख्त होनी चाहिए ताकि मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक लगातार बैठकें चल रही हैं। जिस तरह से पुलवामा के बाद आतंकियों को जवाब दिया गया, उसी दिशा में पहलगाम की घटना के बाद भी जवाब दिया जा सके इसके लिए सब प्रयासरत हैं।” कांग्रेस के ‘गायब’ पोस्ट पर उन्होंने कहा, “यह गलत है। यह संवेदनशील मुद्दा है, इसकी संवेदनशीलता को समझना विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। कल जिस तरह जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला का बयान रहा, इसी तरह की गंभीरता की जरूरत है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी राजनीति करेगी तो यह उचित नहीं है।”
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा, “पहलगाम की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश था। उस समय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। सरकार ने सर्वदलीय बैठक की… बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसके साथ हैं… आज पूरा देश चाहता है कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाए। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग की… चीजें तभी स्पष्ट होंगी जब हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ हम क्या कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि सरकार जो भी कार्रवाई करेगी हम उसके साथ हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि सरकार को इस पर चर्चा करने में कोई दिक्कत होनी चाहिए।”
जम्मू-कश्मीर JDU अध्यक्ष जी.एम. ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर कहा, “उमर अब्दुल्ला अगर आज सकारात्मक बातें कह रहे हैं तो ये अच्छी बातें हैं। वह देश के हित में बात कर रहे हैं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है… इस वक्त हम सभी को एकजुट होना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए।
‘जिपलाइन से कूदा, परिवार को लेकर भागा’, आतंकी हमले के चश्मदीद ने ऐसे बचाई अपनी जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान बायसरन में घास मैदान पर जिपलाइन कर रहे ऋषि नाम के शख्स का वीडियो सामने आया है। उनके वीडियो में आतंकी हमले का मंजर साफ नजर आ रहा है। वहीं अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में ऋषि ने आतंकी हमले के दौरान का भयावह मंजर बताया है।
