म्यांमार के बाद ताजिकिस्तान में आया भूकंप

आज 13 अप्रैल दिन रविवार की सुबह भूकंप आया। म्यांमार के बाद ताजिकिस्तान में भूकंप आया। म्यांमार और ताजिकिस्तान के बाद भारत में भूकंप आने की खबर है। आज सुबह से दोपहर 12 बजे तक म्यांमार, ताजिकिस्तान और भारत में भूकंप के जोरदार झटके लगे।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज भूकंप हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आया। 5 किलोमीटर की उथली गहराई से 3.4 की तीव्रता वाली तरंगें उठीं और लोगों को झटके लगे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और अमेरिका भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने म्यांमार और ताजिकिस्तान में आज आए भूकंप की पुष्टि की। म्यांमार में आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र मेईकटिला से 34 किलोमीटर दूर धरती के नीचे मिला। वहीं ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 रही और इसका केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन गत 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप ने करीब 3600 लोगों की जान ले ली थी और उसके बाद अब तक लगातार भूकंप के झटके म्यांमार के लोग झेल रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]