नरसंहार स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़’, PM मोदी ने शहीदों को किया याद

बैसाखी के पावन पर्व पर जहां पूरा देश नई फसल के आगमन और नवजीवन की शुरुआत का उत्सव मना रहा है, वहीं इसी दिन हुए इतिहास के एक दर्दनाक और काले अध्याय जलियांवाला बाग हत्याकांड की भी स्मृति ताजा हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर भावुक संदेश देते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद किया। पीएम मोदी ने बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी।
Jallianwala Bagh Massacre पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
पीएम मोदी ने कहा, “जलियांवाला बाग के शहीदों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। यह हमारे इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है जिसे हम कभी नहीं भुला सकते। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक निर्णायक मोड़ बन गया था।”
