पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन, तमिलनाडु में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन, तमिलनाडु में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस पुल का नाम पंबन पुल है। करीब 2.8 किमी लंबा पुल 535 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

यह पुल तमिलनाडु के मंडपम से समुद्र के बीच में स्थित रामेश्वरम तक बनाया गया है। भारतीय प्रायद्वीप में मंडपम् जमीन की सीमा में रेलवे का अंतिम स्टेशन है। वहीं, रामेश्वरम मन्नार की खाड़ी में पड़ता है। हिंदुओं के लिए रामेश्वरम महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां सालाना लगभग 25 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह पुल शुरू होने पर वहां ट्रेनों को अधिक रफ्तार से चलाया जा सकेगा। इन दोनों स्टेशनों के बीच का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।

क्या है इसकी खासियत इस पुल की खासियत यह है इसे बनाने में वर्टिकल लिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह देश में इस तरीके का पहला पुल है।

इस तकनीक में लिफ्ट के सहारे पुल का एक हिस्सा ऊपर उठ जाता है। अब सवाल यह है कि ऐसा पुल बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? तो जवाब है कि यह पुल समुद्र के बीचोबीच है इसलिए इस रास्ते से तमाम समुद्री जहाज, स्टीमर आदि होकर गुजरते हैं। उन्हें सुचारू रूप से निकालने के लिए पुल को इस तरह डिजाइन किया गया है।

पहले क्या था कनेक्टिविटी इससे पहले यहां कैंटीलीवर तकनीक पर आधारित पुल था। इसमें पुल के दोनों हिस्से खुलकर ऊपर उठ जाते थे। उस पुल का निर्माण 1870 में शुरू हुआ था और 1914 में बनकर तैयार हुआ था। 100 साल से अधिक पुराना होने और समुद्र के खारे पानी के कारण जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। इसलिए उसे 2022 में बंद कर दिया गया था। वहीं, नए पुल का निर्माण 2019 में ही शुरू कर दिया गया था। जिसकी आधारशिला भी पीएम मोदी ने ही रखी थी। बरती जाएगी सावधानी 58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने पर इस पुल को बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि यह क्षेत्र जल डमरुमध्य का इलाका है यानी मौसम के हिसाब से संवेदनशील है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]