श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा किया गया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा किया गया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आगामी जे0टी0सी0 एवं आर0टी0सी0 हेतु निर्मित किए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवासीय व्यवस्था आदि की विशेष रूप से समीक्षा की व प्रशिक्षण केंद्र को समुचित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप में तैयार करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
