रामलला के ललाट पर सूर्य करेंगे अभिषेक, 18 घंटे देंगे दर्शन

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में इस बार रामनवमी पर अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 6 अप्रैल को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामलाल के लाल पर स्वयं भगवान सूर्य अभिषेक करेंगे।

इस दिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 18 घंटे तक रामलला के दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी रामलला के दर्शन कर पाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीरवार को अधिकारियों के साथ रामनवमी मेले की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामनवमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यह दूसरा मौका है जब नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। दोपहर 12:00 बजे मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम की मूर्ति के ललाट पर सूरज की किरणें भी चमकेंगी। रामनवमी मेला राज्यस्तरीय मेला है। महापौर गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि 25 स्थान पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां श्रद्धालुओं की सहायता के लिए गाइड के रूप में व्यक्ति उपलब्ध रहेगा। परिवहन निगम और रेल विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए बस और ट्रेन का भी प्रबंध कर रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम 18 घंटे दर्शन देंगे। इसके अलावा श्रीराम के ललाट पर सूर्य अभिषेक का प्रसारण किया जाएगा जो पूरे विश्व में दिखाई देगा। श्रद्धालु को गर्मी और धूप से बचाने के लिए दर्शन पथ और भक्ति पथ पर अस्थाई शेड लगाया जा रहा है। हनुमानगढ़ी और कनक भवन में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या के लिए गोंडा अंबेडकर नगर बस्ती सुल्तानपुर लखनऊ से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय परिवहन विभाग ने लिया है। सरयू घाट पर डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]