थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षेण तथा प्र0नि0 थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-78/25 धारा 64/137(2) बी.एन.एस. व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त 1. जाकिब अली पुत्र नसीब निवासी सिंहरहवां थाना लोटन जनपद सिद्धार्थ नगर को आज दिनांक 01.04.2025 को मुखबीर खास की सूचना पर रोडवेज बस स्टैण्ड जनपद जौनपुर से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया।
गिरफ्तार वांछित/अभियुक्त-
1.जाकिब अली पुत्र नसीब निवासी सिंहरहवां थाना लोटन जनपद सिद्धार्थ नगर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर .
2.उ0नि0 धनन्जय राय चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर
3.का0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली जौनपुर
4.का0 सुधीर कुमार थाना कोतवाली जौनपुर।
