भारत ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व करता है’, PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के स्थापना दिवस, जिसे उत्कल दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।
Odisha Day 2025: क्यों मनाया जाता है उत्कल दिवस?
उत्कल दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1936 में ओडिशा के बंगाल प्रांत से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बनने की स्मृति में मनाया जाता है। ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और संगीत भारत की बहुआयामी संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
ओडिशा सरकार और स्थानीय संगठनों ने इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, परेड और सम्मान समारोह शामिल रहे। उत्कल दिवस के अवसर पर राज्यभर में उत्सव का माहौल देखने को मिला है।
