प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर स्थित स्मृति मंदिर में RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.
इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहे. उन्होंने यहां RSS के संस्थापक और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) को भी श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान आरएसएस के प्रशासनिक मुख्यालय रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर में मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे. उन्होंने स्मारक स्थित स्मृति भवन में आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
पीएम मोदी ने स्मृति मंदिर में एक संदेश पुस्तिका पर लिखा कि ये स्मारक भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन के मूल्यों को समर्पित हैं. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, ‘आरएसएस के दो मजबूत स्तंभों का स्मारक उन लाखों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं. यह स्थल परम पूज्य डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी की यादों को संजोए हुए है.’
