उद्धव गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे ने नासिक में BJP नेताओं से की मुलाकात……

महाराष्ट्र के नासिक से शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे ने बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों के घर जाकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है.राजाभाऊ वाजे ने शनिवार को नासिक में बीजेपी के वसंत स्मृति कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रशांत जाधव और जिला अध्यक्ष सुनील बच्छव से मुलाकात की.इसके बाद सांसद राजाभाऊ वाजे ने बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे के घर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा भी हुई. इसके अलावा सांसद राजाभाऊ वाजे ने बीजेपी विधायक सीमा हिरय से भी मुलाकात की. सीमा हिरय और राजाभाऊ वाजे के बीच कुंभ मेले को लेकर चर्चा हुई.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]