ECL के मैच के बाद फैन पर भड़के मुनव्वर फारूकी……

ईसीएल 2025 अब दिनों-दिन रोमांचक होता जा रहा है। एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। हाल ही में ईसीएल के सीजन 2 के ग्रुप स्टेज का आखिर मैच देखने को मिला, जब मुनव्वर फारूकी की टीम मुंबई डिस्रप्टर्स और अभिषेक मल्हान की टीम बैंगलोर बैशर्स का आमना-सामना हुआ।मुनव्वर की टीम पहले से ही प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बना चुकी थी, ऐसे में उनके पास हारने के लिए यहां कुछ भी नहीं था। हालांकि बैंगलोर बैशर्स की टीम को ये मैच जीतना काफी जरूरी था। इस मैच को अभिषेक मल्हान की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया और अपने टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें अभी कायम रखी हैं। हालांकि मैच के बाद ग्राउंड पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके चर्चे अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
