13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक……

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे किए थे। सचिन को संन्यास लिए अब लंबा समय हो गया है, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड अभी भी सलामत है।सचिन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं।सचिन के अलावा भारत के विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली अब तक अपने करियर में 82 शतक लगा चुके हैं, लेकिन वह भी सचिन से काफी पीछे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम 71 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। कोहली भले ही वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन ओवरऑल अभी सचिन से पीछे हैं।
