ग्वालियर के अस्पताल में आग, बाल बाल बचे 190 से अधिक मरीज……

मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर स्थित एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में शनिवार रात आग लग गई। जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया और और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई के एयर-कंडीशनर में लगी। यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है।चौहान ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर तत्काल बाहर निकाला और उन्हें ‘सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।
