तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन बोले- ‘वो ठीक, जल्द होंगे डिस्चार्ज’……

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। स्टालिन ने प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह ठीक हैं।एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर स्टालिन ने रहमान के ठीक होने की पुष्टि करते हुए लिखा, “जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान की तबियत खराब है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टर्स से संपर्क किया उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली! डॉक्टर्स ने कहा कि वह ठीक हैं जल्द ही घर वापस आ जाएंगे!”एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में रविवार की सुबह भर्ती कराया गया। 58 वर्षीय रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया।उनकी ईसीजी समेत कई जांच की जा रही हैं। उन्हें सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। उनकी एंजियोग्राफी भी कराई जाएगी। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]