गुजरात-महाराष्ट्र में लू, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी और तमिलनाडु में जबरदस्त बारिश…….

भारत में जहां बर्फबारी से लेकर बारिश तक हो रही है वहीं, पश्चिमी भारत में तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है.मार्च के पहले 15 दिनों में मौसम का ये मिजाज चौंकाने वाला है कि आखिरकार ऐसा उल्टा-पुल्टा मौसम क्यों हो रहा है. गुजरात के कई इलाकों में जिनमें सौराष्ट्र और कच्छ महत्वपूर्ण हैं, वहां तापमान 40 डिग्री से भी अधिक चला गया. कुछ ऐसा ही हाल मुंबई समेत महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा इलाके का भी है. दूसरी तरफ 10 मार्च से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल-प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी चल रही है, जो उत्तर-पश्चिम से लेकर उत्तर-पूर्व भारत में होली के दौरान और उसके बाद भी जारी रह सकती है.
