ओडिशा के संबलपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान कम से कम दो संदिग्ध मवेशी तस्कर घायल

ओडिशा के संबलपुर में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान कम से कम दो संदिग्ध मवेशी तस्कर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।गोली लगने से घायल हुए दोनों मवेशी तस्करों को बुर्ला के विमासार (वीर सुरेन्द्र साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान) में भर्ती कराया गया है।पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले हैं।

यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने मवेशियों से भरे पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक को रोका, जबकि दो आरोपी एक कार में मवेशियों को ले जाने वाले वाहन के पीछे चल रहे थे।

बयान में कहा गया है, ”जब पुलिस ने ट्रक को रोका तो तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। उन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों तस्कर घायल हो गए।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]