ममता के राज्‍य में JCB लेकर पहुंचा शख्‍स…..

ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में हाल ही में बुल्‍डोजर एक्‍शन हुआ. यहां एक शख्‍स जेसीबी लेकर प्राथमिक हेल्‍थ केयर सेंटर पहुंचा और उसे गिरा दिया. जबतक प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की सुध लगती तबतक यह सेंटर ध्‍वस्‍त हो चुका था.यह घटना पश्चिम बंगाल के दासपुर में सामने आई. टीवी9 बांग्‍ला की खबर के मुताबिक इस युवक को अरेस्‍ट कर लिया गया है. उसका दावा है कि यह उपस्वास्थ्य केंद्र उसका है. रविवार की सुबह वह अचानक जेसीबी मशीन लेकर आया और इसे तोड़ डाला. उपस्वास्थ्य केंद्र को ध्वस्त किए जाने की खबर मिलने के बाद ग्राम पंचायत प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को लेकर तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया. घटना पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर 1 ब्लॉक के धरमपुर इलाके में हुई.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]