विकासशील इंसान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में शुरू हो रही है।बैठक का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करना आगामी चुनावों के लिए तैयार करना भी है। अहम बैठक की जानकारी देते हुए महागठबंधन में शामिल वीआईपी के उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नेतृत्व में दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
