गुजरात में पारा 40 के पार, आज से 4 दिन तक चलेगी हीटवेव……

गुजरात में होली के बाद गर्मी बढ़ती है पर इस बार होली से पहले ही मौसम विभाग ने गर्मी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने आज से 4 दिन के लिए गर्मी का येलो अलर्ट दिया है.अगले 48 घंटों तक गर्मी काफी तेज रहेगी. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अनुमान जताते हुए कहा कि उत्तर गुजरात से दक्षिण गुजरात तक के जिलों में लू चलने का अनुमान है. सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के जिलों में भी लू चलने का अनुमान लगाया गया है. कुछ जिलों में गर्म एवं आर्द्र मौसम रहेगा.
