नोएडा में बनेगी 5.5 KM लंबी एलिवेटेड रोड……

नोएडा में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए जल्द ही रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यह सड़क करीब 5.5 किलोमीटर लंबी और चार लेन की होगी जिससे हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-3, 12, 22, 56, और 57 को जोड़ेगी। इस इलाके में कई औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) और रिहायशी (रेजिडेंशियल) क्षेत्र हैं इसलिए यह सड़क व्यापारियों और आम लोगों—दोनों के लिए फायदेमंद होगी।इस रोड से नोएडा में आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि इससे गाजियाबाद खासकर खोड़ा, इंदिरापुरम और दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक सुगम हो जाएगा।
