एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने जय शाह से कर दी ये मांग…..

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की है. ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम दुबई से स्वदेश लौटेगी. उनकी वापसी की राह क्रिकेट फैन्स कर रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने आईसीसी के सामने बड़ी मांग रख दी है.रोहित पवार ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी मुंबई में लाई जानी चाहिए और टीम इंडिया की रैली निकालनी चाहिए. टीम इंडिया का मुंबई में स्वागत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बीसीसीआई और आईसीसी को चिट्ठी लिखेंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र फिर उसी सुनहरे पल का इंतजार करना चाहिए. पुणे या मुंबई में चैम्पियंस ट्रॉफी आनी चाहिए. हम टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.
