थाना पिपरी पुलिस द्वारा फरार चल रहे एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना पिपरी पुलिस द्वारा फरार चल रहे एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.02.2025 को समय लगभग 10.30 बजे थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-34/2025 धारा 105 बीएनएस से सम्बंधित एक नफर वांछित अभियुक्त रमेश बैगा पुत्र राम अधार निवासी ग्राम तुरीडीह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक श्रीराम सिंह यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 संजय वर्मा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. का0 बृजेश कुमार कन्नौजिया थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]