अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मोहाना का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मोहाना का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
त्यौहार के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर उपस्थित कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण ड्रिल कराया गया।

आज दिनांक 21.02.2025 को सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मोहाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम महोदय द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक एवं शौचालय तथा स्नानागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष मोहाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर एवं मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण कर अपूर्ण अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने हेतु महोदय द्वारा निर्देशित किया गया । थाना परिसर की साफ-सफाई का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया । आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिये गये ।

महोदय द्वारा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी,चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग हेतु नियमित एवं रूटीन पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग, संदिग्ध आदि की चेकिंग प्रभावी तरीके से थानाक्षेत्र में कराने एवं समय-समय पर चेकिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया । त्यौहार के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर उपस्थित कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण ड्रिल कराया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्थानीय के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने हेतु कहा गया । उक्त निरीक्षण के दौरान अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष मोहाना व थाना मोहाना पर नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
