थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमा में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक- 12.02.2025

थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमा में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 83/25 अंतर्गत धारा 303(2),BNS थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. मटरु नट पुत्र गुड्डू नट निवासी ग्राम सहदाऊदपुर उर्फ ककोरगहना (नट बस्ती) थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 2. पाणे नट पुत्र रफीक नट निवासी ग्राम सहदाऊदपुर उर्फ ककोरगहना (नट बस्ती) थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 12.02.2025 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.मटरु नट पुत्र गुड्डू नट निवासी ग्राम सहदाऊदपुर उर्फ ककोरगहना (नट बस्ती) थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 2.पाणे नट पुत्र रफीक नट निवासी ग्राम सहदाऊदपुर उर्फ ककोरगहना (नट बस्ती) थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 खलीकुज्जमा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 उमेश थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
3. हो0गा0 ओमप्रकाश थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]