पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, 5 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब एक्शन मोड पर आ चुकी है। इसी कड़ी में, पुलिस ने बुधवार (12 फरवरी) की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
घटना में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अंधेरी रात में तड़ातड़ गोलियां चलीं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने एकाएक शातिर बदमाशों को दबोच लिया।
मुठभेड़ों के दौरान 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो को गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों पर लूट, वाहन चोरी और स्नैचिंग के कई मुकदमे दर्ज हैं।
