बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने जमकर मोदी सरकार को घेरा……

बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने जमकर मोदी सरकार को घेरा. तरह-तरह से बजट की आलोचना की. बृहस्पतिवार को पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देने आए तो जमकर कांग्रेस को सुनाया.OBC से लेकर आरक्षण तक कांग्रेस को जमकर घेरा. बलराज साहनी , देवानंद से लेकर किशोर कुमार के साथ हुई ज्यादतियों को याद दिलाया. इसके साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति को लेकर भी पीएम मोदी ने करारे वार किए. लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी आज पीएम मोदी पूरी तरह से अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. उन्होंने भाषण की शुरूआत सबका साथ, सबका विकास के अपने शासन के मूल-मंत्र को बताते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया. पीएम ने कहा, “सबका साथ, सबका विकास इस पर बहुत कुछ कहा गया. मैं समझ नहीं पाता हूं कि इसमे कठिनाई क्या है. सबका साथ, सबका विकास यह तो हम सबका दायित्व है. इसीलिए तो देश ने हम सबको यहां बैठने के अवसर दिया है.”
