माइग्रेशन पर नया कानून बनाने की तैयारी……..

विदेश में रोजगार के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नियमित माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए एक तंत्र स्थापित करने के वास्ते सरकार नया कानून बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।यह प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजा है। प्रस्तावित विधेयक ‘इमिग्रेशन बिल, 2024’ वर्ष 1983 के इमिग्रेशन एक्ट का स्थान लेगा।
