सरकार विदेश में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक नया कानून बनाने जा रही……

सरकार विदेश में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक नया कानून बनाने जा रही है। अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के बीच 13 बच्चों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।20 जनवरी को अपने कार्यालय में पहले दिन ट्रम्प द्वारा शुरू की गई व्यापक कार्रवाई के तहत भारतीय अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है। अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों ने दावा किया कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान हाथ-पैर बांधकर सैन्य विमान से वापस भेजा गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]