चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चला…….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चला। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया।भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 8 फरवरी के बाद में जो एनडीएमसी की पहली काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के नाम को बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को पहले एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में ही पास करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]