यूपी वॉरियर्स ने वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया…….


यूपी वॉरियर्स ने 14 फरवरी से बड़ोदरा में शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चोटिल एलिसा हीली के स्थान पर वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है।हेनरी ने वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसे उन्होंने 473 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी लिए हैं। वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है। इस बीच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोफी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह हीथर ग्राहम और किम गार्थ को अपनी टीम में लिया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]