छात्र ने इंस्टीट्यूट के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली…….
महाराष्ट्र के ठाणे में कक्षा दसवीं के एक छात्र ने इंस्टीट्यूट के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। शनिवार को कुछ राह चलते लोगों ने छात्र के शव को पेड़ से लटकते हुए देखा।उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक की उम्र नहीं बताई।मृतक छात्र पालघर जिले के जवाहर तालुका के खैरेपाड़ा का रहने वाला था। वह एक सहायता प्राप्त ट्राइबल आश्रम स्कूल का छात्र था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
